मुंबई, महाराष्ट्र :
मुंबई ATB ने मलाड (ईस्ट) में एक इंटरनेशनल सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें किंगपिन मोहम्मद इस्लाम इस्माइल खान उर्फ सलीम रहमतुल्लाह शेख को 40 नकली पासपोर्ट, ₹12-14 लाख कैश और विदेशी करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला है कि उपर्युक्त आरोपी सिंडिकेट कथित तौर पर टेरर फाइनेंसिंग और अवैध माइग्रेशन नेटवर्क चलाता था, जिसके लिए वह कई बार खासकर कुवैत की यात्रा भी कर चुका है और इस छापेमारी के दौरान पुलिस को नकली डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल सबूत मिले।
अंडरग्राउंड फंडिंग चैनलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि आरोपी नकली पासपोर्ट दस्तावेजों पर सलीम रहमतुल्लाह शेख नाम से भी फर्जी पहचान का इस्तेमाल करता था। महाराष्ट्र की स्पेशल ब्रांच की एंटी-टेररिज्म ब्रांच (ATB) ने मुंबई में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल की शिकायत पर केस दर्ज किया और कुरार, मलाड ईस्ट में तीन जगहों पर एक साथ छापेमारी करके इस हवाला रैकेट का भंडाफोड़ किया।
मुंबई ATB ने आरोपी मोहम्मद इस्लाम इस्माइल खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 337, 340(2), और 180 के तहत, साथ ही पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 12(1)(b) और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA), 1999 की धारा 3 और 13 के तहत FIR दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।